Monday, 28 Sep 2026

'रांची क्यों नहीं जाते राहुल', BJP का पलटवार

नईदिल्ली (06 अगस्त 26)। जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उनके आरोपों का जवाब दिया।

राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में विभिन्न राज्यों से आए प्रदर्शनकारी छात्र भी मौजूद थे। उन्होंने आरोप लगाया कि अपने अधिकारों की मांग कर रहे छात्रों के साथ मारपीट की गई, उन्हें धमकाया गया और उनके परिवारों पर भी दबाव बनाया गया। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि 15 साल की एक छात्रा पर दबाव डालकर उससे माफी मंगवाना गलत है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में युवाओं को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है और उनकी आवाज को दबाया नहीं जाना चाहिए। वहीं, BJP प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान किसी तरह की फायरिंग नहीं हुई और इस मामले में छात्रों के नाम पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए।

Tags:

Follow us

This question is not available..!