Thursday, 01 Oct 2026

'ममता बनर्जी पर उंगली उठाने वालों की उंगलियां तोड़ देंगे': टीएमसी

कोलकाता (20 अगस्त 24)। कोलकाता में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर मामले ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को विपक्षी दलों के तीखे हमल किया और इस्तीफे की मांग की। वहीं टीएमसी के नेता उदयन गुहा ने इस मामले पर एक विवादास्पद टिप्पणी की है। उदयन गुहा ने हाल ही में एक बयान देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर उठने वाली उंगलियों को 'तोड़ने' का इंतजाम करना होगा।

उन्होंने अपने बयान में कहा, 'जो लोग मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर उंगलियां उठा रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अपशब्द कह रहे हैं, उन उंगलियों को पहचानना और उनका समाधान करना हमारी जिम्मेदारी है।' उदयन गुहा के इस बयान ने विवाद को और बढ़ा दिया है। उनकी टिप्पणी से यह संदेश गया है कि उनकी पार्टी उन लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की सोच रही है, जो ममता बनर्जी की आलोचना कर रहे हैं। इस प्रकार की बयानबाजी ने राज्य की राजनीति में एक नई बहस को जन्म दे दिया है और टीएमसी के आंतरिक मामलों में भी असंतोष को उजागर किया है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!