Tuesday, 29 Sep 2026

'बिगड़ैल शहजादे को नहीं पता कि क्या होता है महिलाओं का सम्मान'

मंडी (22 मई 24)। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार कंगना रनौत ने मंगलवार को कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंद्वी विक्रमादित्य सिंह को 'बिगड़ैल शहजादा' करार देते हुए कहा कि शायद उनकी मां ने उन्हें महिलाओं का सम्मान करना नहीं सिखाया। 

हिमाचल प्रदेश के मंत्री सिंह छह बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह और मंडी से सांसद व प्रदेश कांग्रेस की प्रमुख प्रतिभा सिंह के बेटे हैं। रनौत ने एक चुनावी सभा में दावा किया कि विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि 'मैंने (रनौत) जिन मंदिरों के दर्शन किए, उनका शुद्धिकरण करना होगा।' रनौत ने कहा, 'बिगड़ैल शहजादा नहीं जानता कि महिलाओं का सम्मान क्या होता है। शायद उनकी मां प्रतिभा सिंह ने उन्हें महिलाओं का सम्मान करना नहीं सिखाया।' हिमाचल प्रदेश की सभी चार लोकसभा सीट पर एक जून को मतदान होगा। कांग्रेस विधायकों की अयोग्यता के

Tags:

Follow us

This question is not available..!