Sunday, 27 Sep 2026

'तारक मेहता...' के सोढ़ी पिछले 4 दिन से गायब

विजयपुरा (26 अप्रैल 24)। SONY चैनल पर आने वाला मशहूर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह सोढ़ी के किरदार निभाने वाले गुरुचरण सिंह कथित तौर दिल्ली एयरपोर्ट से लापता हो गए है। इस खबर ने उनके चाहने वालों को काफी परेशान किया है। ये खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है, इसी के साथ बताया जा रहा है कि सोढ़ी पिछले चार दिनों से लापता है। फिल्हाल, उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है। उन्होंने गाायब होने से पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली थी, जिसे देखकर आप भी भावुक हो जाएंगे।

दरअसल गुरुचरण सिंह ने आखिरी पोस्ट 22 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसके बाद लोग उनकी पोस्ट देखकर इमोश्नल हुए। बता दें कि सोढ़ी ने इस पोस्ट में अपने पिता को डेडिकेट किया है। ये पोस्ट उन्होंने पिता की जन्मदिन वाले दिन डाली थी। जिस पर लोगों ने काफी रिएकशन दिए और उन्हें वापिस शो में जाने की गुहार लगाई । इस पोस्ट में वो अपने पिता को हग किए नजर आ रहे थे। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'मेरे पिता का बहुत ही दिव्य जन्मदिन।'

बता दें, आखिरी बार गुरुचरण सिंह को 22 अप्रैल को दिल्ली हवाई अड्डे पर देखा गया। गुरुचरण सिंह मुंबई जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन न वो मुंबई पहुंचे और न ही घर लौटे। उनके लापता होने की खबर ने सभी को हैरान परेशान कर दिया है। उनके 4 दिनों तक न मिलने के बाद गुरुचरण सिंह के बुजुर्ग पिता ने गुमशुदगी की शिकायत दिल्ली में दर्ज कराई, जिसमें कहा गया है, 'मेरा बेटा गुरुचरण सिंह, उम्र: 50 वर्ष, 22 अप्रैल को सुबह 8:30 बजे मुंबई जाने के लिए निकला था। वह फ्लाइट पकड़ने के लिए हवाई अड्डे पर गया था। वह न ही मुंबई पहुंचा, न ही वह घर लौटा है और उसका फोन नहीं मिल रहा है। वह मानसिक रूप से स्थिर है और हम उसकी तलाश कर रहे थे लेकिन अब वह लापता है!'


Tags:

Follow us

This question is not available..!