अयोध्या (20 मई 24)। लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवे चरण के बीच राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र ने कहा कि 'मैं चाहता हूं कि नरेंद्र मोदी एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बने।' उन्होंने कहा कि 'जो राम को लाए हैं हम उनकों लाएंगे।' इसी के साथ उन्होंने कहा कि 'यह अब लोगों की भावना है क्योंकि पीएम मोदी ने वह किया है जो अन्य नहीं कर सके।' आचार्य ने सोमवार को अपने मत का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि 'मतदान हर किसी का अधिकार है और किसी को भी इसे छोड़ना नहीं चाहिए।' उन्होंने कहा कि 'मुझे पूरे भरोसा है कि इस बार भी मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे, क्योंकि मोदी के साथ राम लला का आशीर्वाद है।' करीब 83 साल के सत्येंद्रदास 1992 में बाबरी विध्वंस से करीब 9 माह पहले से पुजारी के तौर पर रामलला की पूजा करते रहे हैं। आचार्य सत्येंद्र दास 1975 में संस्कृत विद्यालय से आचार्य की डिग्री भी हासिल की थी। इसके बाद 1976 में उन्हें अयोध्या के संस्कृत महाविद्यालय में व्याकरण विभाग में सहायक अध्यापक की नौकरी मिल गई। विवादित ढांचा के विध्वंस के बाद 5 मार्च, 1992 को तत्कालीन रिसीवर ने मेरी पुजारी के तौर पर नियुक्ति की। शुरूआती दौर में केवल 100 रुपये मासिक पारिश्रमिक मिलता था, लेकिन पिछले कुछ साल पहले से बढ़ोत्तरी होनी शुरू हुई. पिछले साल तक केवल 12 हजार मासिक मानदेय मिल रहा था, लेकिन इस साल रिसीवर व अयोध्या के कमिश्नर ने इसे और बढ़ा दिया है।