Wednesday, 30 Sep 2026

'आपातकाल काला धब्बा, कांग्रेस ने संविधान की भावना को कुचला': ओम बिरला

नईदिल्ली (26 जून 24)। ओम बिरला एक बार फिर लोकसभा के स्पीकर बन गए हैं। बुधवार को उन्हें ध्वनिमत से स्पीकर चुना गया। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने अपने पहले ही संबोधन में इमरजेंसी की निंदा की। उन्होंने कहा कि सदन आपातकाल की निंदा करता है। आपातकाल भारत के इतिहास में एक काला धब्बा है। उन्होंंने कहा कि कांग्रेस ने संविधान की भावना को कुचला है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, 'यह सदन 1975 में आपातकाल लगाने के फैसले की कड़ी निंदा करता है। इसके साथ ही हम उन सभी लोगों के दृढ़ संकल्प की सराहना करते हैं जिन्होंने आपातकाल का विरोध किया, संघर्ष किया और भारत के लोकतंत्र की रक्षा का दायित्व निभाया। 25 जून 1975 को भारत के इतिहास में हमेशा एक काले अध्याय के रूप में जाना जाएगा।'

उन्होंने कहा कि इस दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगाया था और बाबा साहब अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान पर हमला किया था। भारत को पूरी दुनिया में लोकतंत्र की जननी के रूप में जाना जाता है। भारत में हमेशा से ही लोकतांत्रिक मूल्यों और वाद-विवाद का समर्थन किया गया है। ​​लोकतांत्रिक मूल्यों की हमेशा रक्षा की गई है, उन्हें हमेशा प्रोत्साहित किया गया है। ऐसे भारत पर इंदिरा गांधी द्वारा तानाशाही थोपी गई थी। भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचला गया और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का गला घोंटा गया।

Tags:

Follow us

This question is not available..!